रांची : सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर की संख्या दोगुनी होगी

Updated at : 25 Jan 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर की संख्या दोगुनी होगी

रांची : राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगने वाले कंप्यूटरों की संख्या बढ़ायी जायेगी. राज्य के स्कूलों में वर्तमान में दस कंप्यूटर लगाने का प्रावधान है. इसे बढ़ा कर अब 20 किया जायेगा. स्कूलों में आइसीटी योजना के तहत कंप्यूटर लगाया जाता है. इसके लिए 60 फीसदी राशि केंद्र व 40 फीसदी राशि राज्य सरकार […]

विज्ञापन
रांची : राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगने वाले कंप्यूटरों की संख्या बढ़ायी जायेगी. राज्य के स्कूलों में वर्तमान में दस कंप्यूटर लगाने का प्रावधान है. इसे बढ़ा कर अब 20 किया जायेगा. स्कूलों में आइसीटी योजना के तहत कंप्यूटर लगाया जाता है. इसके लिए 60 फीसदी राशि केंद्र व 40 फीसदी राशि राज्य सरकार देती है.
कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी. केंद्र सरकार से सहमति नहीं मिलने की स्थिति में राज्य सरकार अपने मद से विद्यालयों में लगने वाले कंप्यूटर की संख्या बढ़ायेगी.
राज्य के 915 विद्यालयों में अब तक कंप्यूटर लगाया जा चुका है. 461 विद्यालयों को कंप्यूटरयुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य के हाइस्कूल के अलावा वैसे मध्य विद्यालय, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है, उन विद्यालयों में भी कंप्यूटर की सुविधा दी जायेगी.
विधानसभा में रखी जायेगी परियोजना की ऑडिट रिपोर्ट
झारखंड शिक्षा परियोजना की ऑडिट रिपोर्ट विधानसभा में रखी जायेगी. परियोजना के गठन के बाद से कभी भी ऑडिट रिपोर्ट विधानसभा में नहीं रखी गयी है.
विधानसभा के वर्तमान सत्र में वित्तीय वर्ष 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट रखी जायेगी. राज्य परियोजना कार्यालय स्तर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परियोजना के कार्यों का सोशल ऑडिट भी किया जायेगा. इस आशय का निर्णय गत दिनों हुई राज्य शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola