रांची : आकांक्षा के लिए एचइसी बनायेगा टेस्ट प्लेट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एडवांस टेक्नॉलोजी वेसल्स प्रोजेक्ट ( एटीवीपी) आकांक्षा के लिए एचइसी टेस्ट प्लेट बनायेगा. इस टेस्ट प्लेट का डिजाइन एचइसी के अभियंता द्वारा बनाया जा रहा है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि टेस्टिंग प्लेट बनाने के लिए एचइसी को 13 करोड़ रुपये का कार्यादेश मिला है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही संवेदनशील […]
विज्ञापन
रांची : एडवांस टेक्नॉलोजी वेसल्स प्रोजेक्ट ( एटीवीपी) आकांक्षा के लिए एचइसी टेस्ट प्लेट बनायेगा. इस टेस्ट प्लेट का डिजाइन एचइसी के अभियंता द्वारा बनाया जा रहा है. एचइसी के अधिकारी ने बताया कि टेस्टिंग प्लेट बनाने के लिए एचइसी को 13 करोड़ रुपये का कार्यादेश मिला है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही संवेदनशील कार्य है. इसमें स्पेशल स्टील का प्रयोग किया जाता है, जो रॉकेट के टेस्टिंग के समय प्लेट का प्रयोग किया जाता है. मालूम हो कि इससे पहले इसरो से 32 करोड़ रुपये का कार्यादेश एचइसी को दिया है. उक्त कार्यादेश इसरों से एचइसी को दस साल बाद मिला है. वहीं, एचइसी प्रबंधन चालू वित्तीय वर्ष में अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटा हुआ है. प्रबंधन का दावा है कि पिछले साल से अधिक उत्पादन होगा.
उत्पादन बढ़ाने के लिए एचइसी बना रहा है इंसेंटिव स्कीम : एचइसी प्रबंधन उत्पादन बढ़ाने के लिए कर्मियों को प्रोत्साहित करेगा. इसके लिए प्रबंधन नया इंसेंटिव स्कीम बना रहा है. अधिकारी ने बताया कि इंसेंटिव स्कीम को एचइसी के निदेशक मंडल से लागू कराने के बाद निगम में लागू किया जायेगा. प्रबंधन द्वारा ऐसी स्कीम बनायी जा रही है, जिससे उत्पादन से जुड़े सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके.
24 को मुख्यालय का घेराव करेगा एसोसिएशन
एरियर को लेकर एचइसी सुपरवाइजर एंड एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन की बैठक रविवार को पंचमुखी मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता जीके यादव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर सीएमडी 23 जनवरी तक एसोसिएशन से वार्ता नहीं करते हैं, तो 24 जनवरी को एचइसी मुख्यालय का घेराव दिन के 12 बजे से किया जायेगा. बैठक को दिनेश पाठक, गौतम सिंह व शिव मंगल सिंह ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










