रांची : पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची शाखा के लिए हुआ चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 9:21 AM
विज्ञापन
रांची : पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा के आठ पदों के लिए रविवार को पांच बूथों रांची, अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी में चुनाव संपन्न हुआ़इनमें एक पद अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मंत्री, एक केंद्रीय सदस्य व एक पद अंकेक्षक के हैं. इसके लिए पांच गुटों के 40 पुलिसकर्मियों ने 17 जनवरी […]
विज्ञापन
रांची : पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा के आठ पदों के लिए रविवार को पांच बूथों रांची, अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी में चुनाव संपन्न हुआ़इनमें एक पद अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मंत्री, एक केंद्रीय सदस्य व एक पद अंकेक्षक के हैं. इसके लिए पांच गुटों के 40 पुलिसकर्मियों ने 17 जनवरी को नामांकन किया था़ रांची जिला के 4800 सिपाही व हवलदार (महिला पुलिस सहित) ने मतदान में भाग लिया़ रांची में न्यू पुलिस लाइन में बूथ बनाया गया था़
मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो रात दस बजे तक चला़रांची में संख्या अधिक होने के कारण पांच टेबल पर मतदान कराया जा रहा था़ केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि अनगड़ा, बुंडू, बेड़ो, खलारी में चुनाव होने के बाद जो मतपेटी लायी गयी, उसे मैगजीन हाउस (जहां हथियार रखा जाता है) में सुरक्षित रख दिया गया है.
पांच गुटों ने किया था नामांकन: पहले गुट में अध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार लोहरा, उपाध्यक्ष के लिए सचिंद्र नाथ पाठक उर्फ सचिन पाठक, कौलेश्वर साव, मंत्री पद के लिए सुधेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष के लिए मर्शिला तिग्गा, संयुक्त मंत्री के लिए मो तनवीर खान, केंद्रीय सदस्य उमेश यादव, अंकेक्षक कृष्णा मिंज, दूसरे गुट में अध्यक्ष पद के लिए दिलीप उरांव, उपाध्यक्ष देवताचरण उपाध्याय, पंकज कुमार, सचिव के लिए संजय पासवान,कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र तिर्की,
संयुक्त मंत्री के लिए कृष्णानाथ उरांव, केंद्रीय सदस्य के लिए इमरान खां व अंकेक्षक के लिए धनी राम मांझी, तीसरे गुट में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र किंडो, उपाध्यक्ष के लिए बाबूलाल यादव, मुकेश महतो, सचिव के लिए विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिदास टूडू, संयुक्त मंत्री पद के लिए नवीन तिवारी, केंद्रीय सदस्य के लिए प्रह्लाद महथा व अंकेक्षक के लिए अमृत मिंज,चौथे गुट अध्यक्ष के लिए रामवतार सिंह, उपाध्यक्ष के लिए विनय कुमार झा, रितेश कुमार पासवान, सचिव के लिए गौतम भगत, काेषाध्यक्ष के लिए अभिषेक सिंह, संयुक्त मंत्री शाहनवाज परवेज, केंद्रीय सदस्य के लिए प्रदीप महतो व अंकेक्षक के लिए प्रेम उरांव तथा पांचवें गुट के अध्यक्ष के लिए पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए सतेंद्र उरांव, संतोष मांझी, सचिव के लिए संजय साहू, कोषाध्यक्ष के लिए बलराम कुमार, संयुक्त मंत्री राजू मेहता, केंद्रीय सदस्य रंजीत सिंह तथा अंकेक्षक के लिए शंभु कुमार ने नामांकन किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










