रांची : शहरी समृद्धि उत्सव सह लाभुक सम्मेलन आज हरमू मैदान में, सीएम करेंगे उदघाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी लेंगे लोग कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लाभुकों के आने का अनुमान है रांची : रांची नगर निगम द्वारा 20 जनवरी को हरमू मैदान में शहरी समृद्धि उत्सव सह लाभुक सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में शहर के लोग केंद्र व राज्य सरकार […]
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी लेंगे लोग
कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लाभुकों के आने का अनुमान है
रांची : रांची नगर निगम द्वारा 20 जनवरी को हरमू मैदान में शहरी समृद्धि उत्सव सह लाभुक सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में शहर के लोग केंद्र व राज्य सरकार के अलावा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं और कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए मैदान में अलग-अलग विभाग के 15 स्टॉल लगाये गये हैं.
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद रामटहल चौधरी व महेश पोद्दार उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लाभुकों के आने का अनुमान है. कार्यक्रम की सफलता काे लेकर शनिवार को नगर आयुक्त व डिप्टी मेयर सहित निगम के सभी पदाधिकारी दिन भर हरमू मैदान में जुटे रहे. निगम के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










