रांची : करम को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रकृति पर्व करम को राष्ट्रीय पर्व व इस दिन अवकाश घोषित करने की मांग लेकर रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के सुधांशु सुमन शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले. इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा. श्री सुमन ने कहा कि करमा प्रकृति पूजक आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार है. इसे झारखंड के अलावा […]
विज्ञापन
रांची : प्रकृति पर्व करम को राष्ट्रीय पर्व व इस दिन अवकाश घोषित करने की मांग लेकर रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के सुधांशु सुमन शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले. इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा.
श्री सुमन ने कहा कि करमा प्रकृति पूजक आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार है. इसे झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, असम, पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर के सभी राज्यों सहित देश के तमाम आदिवासी बहुल इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है. श्री सुमन ने करम पर्व पर राष्ट्रीय अवकाश को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों व मंत्री को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं. इस पर राज्यपाल ने कहा कि आज आदिवासियों की बदौलत ही सखुआ वृक्ष सुरक्षित है.
राज्यपाल ने कहा कि वृक्ष में औषधीय गुण पाये जाते हैं. मौके पर श्री सुमन ने राज्यपाल को रे ग्राम सेवा फाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही तिरंगा सम्मान यात्रा के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दो अक्तूबर 2016 को रांची से प्रारंभ हुआ था, जो गांधीवादी तरीके से 2024 तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










