रांची : जीएसटी ने देश में ऋण की प्रक्रिया को बनाया है आसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीनबंधु मोहापात्रा ने अपने झारखंड दौरे के दौरान शनिवार को रांची स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय एवं राष्ट्रीय बैंकिंग समूह का दौरा किया. इस दौरान श्री मोहापात्रा ने आंचलिक कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा सभागार का उद्घाटन किया. उन्होंने सभी अधिकारियों को बैंक […]
विज्ञापन
रांची : बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीनबंधु मोहापात्रा ने अपने झारखंड दौरे के दौरान शनिवार को रांची स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय एवं राष्ट्रीय बैंकिंग समूह का दौरा किया.
इस दौरान श्री मोहापात्रा ने आंचलिक कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा सभागार का उद्घाटन किया. उन्होंने सभी अधिकारियों को बैंक की नयी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जीएसटी ने लोन की प्रक्रिया को आसान बनाया है, इससे मात्र 59 मिनट में लोन की राशि उपलब्ध करा रहे हैं.
जीएसटी के रिकॉर्ड में कारोबारियों के कारोबार की विस्तृत रिपोर्ट रहती है. इससे बैंक को यह पता चल जाता है कि संबंधित ग्राहक बैंक का ऋण चुका पाने में कितना सक्षम है. जीएसटी से असंगठित कारोबार भी संगठित होता जा रहा है.
मालूम हो कि बैंकिंग सेवा में अपने कैरियर की शुरुआत श्री मोहापात्रा ने बैंक ऑफ इंडिया से ही की थी. मौके पर मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक ईश्वर चंद्र मिश्रा, एनबीजी के महाप्रबंधक चंद्रशेखर सहाय, एसएलबीसी के उप महाप्रबंधक विंसेंट लकड़ा, झारखंड ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप सरकार, बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल के आंचलिक प्रबंधक तेजेश्वर पटनायक, उप आंचलिक प्रबंधक उमेश कुमार रथ, अनिल कुमार झा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










