रांची : गठबंधन को लेकर आला कमान लेगा निर्णय: उमंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार चार दिवसीय दौरे के क्रम में रांची पहुंचे. मंत्री बनने के बाद झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी श्री सिंघार पहली बार रांची आये हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. श्री सिंघार ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार चार दिवसीय दौरे के क्रम में रांची पहुंचे. मंत्री बनने के बाद झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी श्री सिंघार पहली बार रांची आये हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
श्री सिंघार ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन हो रहा है. इसमें सभी दलों का स्वागत है. झारखंड में गठबंधन की सरकार बनाना पार्टी की प्राथमिकता है. गठबंधन के स्वरूप पर पार्टी हाइकमान फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही भाजपा को पराजित किया जा सकता है.
स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सुखदेव भगत, आलोक कुमार दूबे, रवींद्र सिंह, लाल किशोरनाथ शाहदेव, ज्योति सिंह मथारू, कुमार गौरव, गुंजन सिंह, मानस, संजय पांडे, अनूप सिंह, बेलस तिर्की, प्रेम कुमार, बबलू शुक्ला, नूर मोहम्मद, राजेश सिन्हा सन्नी, ईश्वर आनंद, विनीता पाठक, संगीता टोप्पो, हेमा मिंज, पिंकी सिंह, तपेश्वर मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










