रांची : विपक्षी नेताओं ने मकर संक्रांति महोत्सव मनाया, कंबल वितरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सभी धर्म के गुरुओं को भी आमंत्रित किया सभी ने मिलकर झारखंड की उन्नति की दुआ मांगी रांची : बाइपास रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी हिस्सा लिया. विपक्षी नेताओं ने इस मौके […]
विज्ञापन
सभी धर्म के गुरुओं को भी आमंत्रित किया
सभी ने मिलकर झारखंड की उन्नति की दुआ मांगी
रांची : बाइपास रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी हिस्सा लिया. विपक्षी नेताओं ने इस मौके पर सभी धर्म के गुरुओं को भी आमंत्रित किया. सभी ने मिलकर झारखंड की उन्नति की दुआ मांगी. गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग पतंग भी उड़ायी.
श्री सहाय ने कहा कि 2019 कांग्रेस के उदय का और केंद्र की तानाशाही सरकार के अवसान का साल होगा. इस मौके पर कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू, झामुमो के अंतु तिर्की, जेवीएम के राजीव रंजन मिश्र, भाकपा के अजय सिंह, कांग्रेस के आलोक कुमार दुबे, आदित्य विक्रम जायसवाल, संजय पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










