ePaper

रांची : खान विभाग के अफसरो और महाधिवक्ता पर कार्रवाई करें : सरयू राय

Updated at : 06 Jan 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खान विभाग के अफसरो और महाधिवक्ता पर कार्रवाई करें : सरयू राय

रांची : झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि शाह ब्रदर्स का खनन पट्टा रद्द करना ही खान विभाग में वर्षों से चल रही समस्या का समाधान नहीं है. शाह ब्रदर्स और कई अन्य खनन पट्टे तो विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति के आदेश से वर्ष […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि शाह ब्रदर्स का खनन पट्टा रद्द करना ही खान विभाग में वर्षों से चल रही समस्या का समाधान नहीं है. शाह ब्रदर्स और कई अन्य खनन पट्टे तो विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति के आदेश से वर्ष 2016 में ही रद्द हो गये थे.
इन्हें पुनर्जीवित करने में नियम विरुद्ध भूमिका निभानेवाले खान विभाग के तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों तथा महाधिवक्ता के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए. खान विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत और कानूनी प्रक्रिया का सत्यानाश करने वालों की साजिश परत दर परत उजागर होगी, तो सरकार के लिए परेशानी भी पैदा होगी और सरकार का चेहरा भी विकृत होगा.
काफी दिनों से खान विभाग में नियम/कानून की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होने से ही विभाग की कार्य संस्कृति सुधरेगी. अभी भी कतिपय गंभीर अनियमितताएं खान विभाग में हुई हैं, जिन पर हाल तक अधिकारियों ने परदा डालने का प्रयास किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola