शीतलहर ने झारखंड को कंपकंपाया, तो पछुआ हवा से लगातार गिर रहा बिहार का तापमान, जानें कबतक कहर ढायेगा मौसम
Updated at : 30 Dec 2018 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

एकतरफ शीतलहर झारखंड को कंपकंपाने में लगा है. वहीं पछुआ हवा के रूख से लगातार गिर रहा बिहार का तापमान. मौसम के कहर ने अबतक कईयों को गंवानी पड़ी है अपनी जान. पटना : राजधानी और अास-पास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही. शनिवार शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 […]
विज्ञापन
एकतरफ शीतलहर झारखंड को कंपकंपाने में लगा है. वहीं पछुआ हवा के रूख से लगातार गिर रहा बिहार का तापमान. मौसम के कहर ने अबतक कईयों को गंवानी पड़ी है अपनी जान.
पटना : राजधानी और अास-पास के क्षेत्रों में दूसरे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही. शनिवार शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था.
वहीं, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान में भी कोई वृद्धि नहीं हुई. वह 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह थोड़ी देर से धूप निकली. वहीं दोपहर के वातावरण में गर्माहट रही. हालांकि एक राहत की बात रही की. शुक्रवार के मुकाबले पछुआ हवाओं ने अपना रुख थोड़ा नर्म किया. इस कारण कनकनी का सामना नहीं करना पड़ा.
दो जनवरी के बाद होगा बदलाव : मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो दो या तीन जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव अायेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब धीरे-धीरे धुंध का असर भी बढ़ेगा. सुबह के अलावा दोपहर में भी कुहरा और धुंध की परेशानी बढ़ेगी. इसके बाद न्यूनतम तापमान के साथ शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जायेगी. फिलहाल 15 जनवरी तक मौसम में ऐसे ही बदलाव जारी रहेगा.
रांची : झारखंड में ठंड का कहर जारी है. हाड़ कंपाती ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है. सात दिन में 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.
शनिवार को राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान कांके (01 डिग्री सेल्सियस) का रहा. वहीं मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने एक जनवरी तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. साथ ही कहा है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान रात में दो से चार डिग्री सेसि और कम हो सकता है. नववर्ष का स्वागत भी कड़ाके की ठंड में होगा.
रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हजारीबाग का 03 और रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पलामू का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेसि से घट कर 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. बोकारो का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेसि के करीब है.
सात दिन में 15 से अधिक लोगों की ठंड से हुई मौत, कांके सबसे ठंडा : पारा एक डिग्री पहुंचा
राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम
जिला न्यूनतम अधिकतम
हजारीबाग 03.0 22.0
रामगढ़ 04.0 21.0
रांची 04.8 21.4
पलामू 04.6 22.8
बोकारो 05.0 21.0
गिरिडीह 05.0 22.0
चाईबासा 06.0 22.0
देवघर 07.0 22.0
दुमका 07.0 22.0
जमशेदपुर 07.8 23.0
पाकुड़ 09.3 23.0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




