ePaper

रांची : राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर आज से

Updated at : 26 Dec 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर आज से

रांची : केंद्र सरकार के निर्देश पर रांची जिले में 26 से 31 दिसंबर तक प्रखंडों में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. शिविर में प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का राशन कार्ड बनाया जायेगा. उपायुक्त राय महिमापत रे ने आम सूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन […]

विज्ञापन
रांची : केंद्र सरकार के निर्देश पर रांची जिले में 26 से 31 दिसंबर तक प्रखंडों में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. शिविर में प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का राशन कार्ड बनाया जायेगा. उपायुक्त राय महिमापत रे ने आम सूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन करनेवाले व्यक्तियों से कहा है कि वे अपने प्रखंड में लगनेवाले शिविर में पूरे दस्तावेज व प्रमाण पत्र लेकर जाएं. जो व्यक्ति इस शिविर में उपस्थित नहीं होंगे, तो माना जायेगा कि वे कार्ड के लिए दावा नहीं कर रहे. उपायुक्त श्री राय ने जिला आपूर्ति कार्यालय के पदाधिकारियों को शिविर का प्रचार-प्रसार करने को कहा है.
कहां-कब लगेगा शिविर
26 दिसंबर को ओरमांझी, नगड़ी, बुढ़मू, चान्हो, रातू, तमाड़, सोनाहातू, बुंडू में, 27 दिसंबर को नामकुम, इटकी, खलारी, मांडर में, 28 दिसंबर को अनगड़ा, बेड़ो में, 29 दिसंबर को सिल्ली, लापुंग में, 30 दिसंबर को राहे में और 31 दिसंबर को कांके शिविर लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola