झारखंड में ठंड का कहर जारी, छह लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड से सोमवार को छह लोगों की मौत हो गयी. धनबाद में दो, गुमला में दो, रांची में एक और पलामू में एक की मौत हो गयी. तीन दिनों में ठंड से पूरे राज्य में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. गुमला के चैनपुर प्रखंड के कंजोड़ा गढ़ाटोली […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड से सोमवार को छह लोगों की मौत हो गयी. धनबाद में दो, गुमला में दो, रांची में एक और पलामू में एक की मौत हो गयी. तीन दिनों में ठंड से पूरे राज्य में 13 लोगों की मौत हो चुकी है.
गुमला के चैनपुर प्रखंड के कंजोड़ा गढ़ाटोली निवासी दुर्गा मांझी (35 वर्ष) और डुमरडीह में सुधनी देवी (65 वर्ष) की मौत ठंड लगने से हो गयी.
इटकी के टटकुंदो पतराटोली गांव में चरवा उरांव की मौत हो गयी. पलामू के हुसैनाबाद में विकास चौधरी (32) की मौत हो गयी. वहीं धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के बरोरा गांव निवासी पार्वती देवी (70) और झरिया के भालगढा धर्मनगर निवासी उर्मिला मोदक( 59) वर्ष का मौत ठंड लगने से हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










