ePaper

रांची : आम आदमी की आवाज को ताकत दें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

Updated at : 24 Dec 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आम आदमी की आवाज को ताकत दें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी की आवाज को ताकत दे़ं संताल परगना में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा. श्री महतो रविवार को दुमका इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में बोल रहे थे. मिलन […]

विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी की आवाज को ताकत दे़ं संताल परगना में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा. श्री महतो रविवार को दुमका इंडोर स्टेडियम में आयोजित पार्टी के मिलन समारोह में बोल रहे थे.
मिलन समारोह में प्रेमसागर मरांडी अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए.सुदेश महतो ने कहा कि राजनीतिक सक्रियता के अभाव में संताल परगना में विकास की धारा गावों तक नहीं पहुंची है़ कई इलाके में यहां की जनता ने भरोसा के साथ वर्षों तक एक ही चेहरा को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, लेकिन उनलोगों ने आम आदमी की जुबान ही बंद कर दी़ उन्होंने स्वराज स्वाभिमान यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि इस मुहिम के जरिए वे गावों के लोगों से सीधी बात कर रहे है़ं
इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले प्रेमसागर मुंडा ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद भी झारखंड के उद्देश्यों पर आदिवासी इलाके की नजर टिकी है़ सुदेश महतो ने पारा शिक्षकों के आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार को गंभीरता से उनकी मांग पर कदम उठाना चाहिए़ पारा शिक्षक समेत दूसर विभागों में काम कर रहे ढाई लाख मानदेयकर्मी झारखंड के मूल निवासी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola