रांची : जयपाल सिंह मुंडा को जितना सम्मान मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला : रेव्ह टीएससी हंस

Updated at : 20 Dec 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जयपाल सिंह मुंडा को जितना सम्मान मिलना  चाहिए था, उतना नहीं मिला : रेव्ह टीएससी हंस

मरांग गोमके जतरा में पूर्व हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति व निक्की प्रधान को मिला सम्मान रांची : मरांग गोमके जतरा के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. संत पॉल्स हाई स्कूल बहू बाजार के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति के अलावा निक्की प्रधान […]

विज्ञापन
मरांग गोमके जतरा में पूर्व हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति व निक्की प्रधान को मिला सम्मान
रांची : मरांग गोमके जतरा के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. संत पॉल्स हाई स्कूल बहू बाजार के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति के अलावा निक्की प्रधान को सम्मानित किया गया.
मौके पर जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर आधारित लघु डॉक्यूमेंटरी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे टकरा जैसे एक छोटे गांव से निकलकर जयपाल सिंह मुंडा नाम का एक लड़का संत पॉल्स स्कूल रांची में पढ़ने आता है अौर फिर वहां से वह इंग्लैंड चला जाता है. जहां न सिर्फ शिक्षा में, बल्कि हॉकी में भी अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचता है.
इस मौके पर जतरा आयोजन समिति के चेयरमैन रेव्ह टीएससी हंस ने कहा कि संत पॉल्स स्कूल एक ऐतिहासिक स्कूल है. यहां से जयपाल सिंह मुंडा जैसे प्रतिभावान लोग निकले. जयपाल सिंह मुंडा के बारे में जितना लिखा जाना चाहिए था, उतना नहीं लिखा गया.
साथ ही उन्हें जितना सम्मान और पहचान मिलना चाहिए था, वह भी उन्हें नहीं मिला. पत्रकार अजय अोझा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जयपाल सिंह मुंडा को सम्मान नहीं दिया. जयपाल सिंह मुंडा पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने अलग आदिवासी राज्य की कल्पना की थी. इस अवसर पर साहित्यकार गिरिधारी राम गोंझू ने जयपाल सिंह पर लिखी स्वरचित कविता का पाठ किया. कविता का शीर्षक था झारखंड का अनमोल हीरा. इस अवसर पर तेज मुंडू व मोनिका मुंडू ने नागपुरी व सादरी गीतों से समां बांध दिया. जयकांत श्रीकांत के ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में डॉ आशीष, दयामनी बरला, डॉ वीएम जेडेक, इमानुएल सांगा, प्रभाकर नाग, राजकुमार नागवंशी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola