रांची : 69.54 प्रतिशत मतदान, सुबह 7 बजे से लेकर तीन बजे तक लोगों ने किया वोट
Updated at : 20 Dec 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले के पांच प्रखंडों सोनाहातू, सिल्ली, ओरमांझी, तमाड़ व अनगड़ा में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से लेकर तीन बजे तक लोगों ने वोट दिया. रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि उपचुनाव में 69.54 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें 69.51 प्रतिशत महिलाओं ने व […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के पांच प्रखंडों सोनाहातू, सिल्ली, ओरमांझी, तमाड़ व अनगड़ा में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से लेकर तीन बजे तक लोगों ने वोट दिया. रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि उपचुनाव में 69.54 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें 69.51 प्रतिशत महिलाओं ने व 69.56 प्रतिशत पुरुषों ने मत का प्रयोग किया. उपचुनाव के लिए मतदाताओं की संख्या 27,948 थी. इनमें 19,434 मतदाताओं ने वोट दिया. मतदान करने वालों में पुरुषों की संख्या 9862 व महिला मतदाताओं की संख्या 9572 रही. ज्ञात हो कि सात पदों के लिए चुनाव हुए में तीन पद पंचायत समिति सदस्य व चार पद मुखिया के शामिल हैं.
कुल 83 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई. इनमें ओरमांझी में 11, अनगड़ा में 12, सिल्ली में 13, सोनाहातू में 12 व तमाड़ प्रखंड के 35 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई. इनमें अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 54, संवेदनशील मतदान केंद्र 14, सामान्य मतदान केंद्र 15 थे. मतदान के लिए 52 भवनों का इस्तेमाल किया गया.
33 मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या अधिक रही: उपचुनाव में 83 मतदान केंद्रों पर किये गये मतदान में 33 ऐसे मतदान केंद्र रहे जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही. वहीं, प्रखंडवार ओरमांझी में 4, अनगड़ा में 4, सिल्ली में 5, सोनाहातू में 6 व तमाड़ प्रखंड के 14 मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही.
9 केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान: 83 मतदान केंद्रों में से 9 ऐसे केंद्र रहे, जहां 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट दिया. वहीं, 25 ऐसे मतदान केंद्र थे जहां 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. तमाड़ प्रखंड के वार्ड 1 में बूथ संख्या 229 पर सबसे अधिक 86.97 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा तमाड़ प्रखंड के ही वार्ड संख्या 9 में बूथ संख्या 237 पर सबसे कम 44.44% मतदान हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




