बीएयू में बैक डेट से काटे जा रहे थे चेक

रांची : दक्षिणी प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल ने 19 जून को बिरसा कृषि विवि के कुलपति का प्रभार ग्रहण किया. प्रभार लेते ही उन्होंने सबसे पहले वित्तीय मामलों का निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि 19 जून 2014 को भी 31 मार्च 2014 की तिथि से चेक काटे जा रहे थे. श्री खंडेलवाल इससे काफी नाराज […]
रांची : दक्षिणी प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल ने 19 जून को बिरसा कृषि विवि के कुलपति का प्रभार ग्रहण किया. प्रभार लेते ही उन्होंने सबसे पहले वित्तीय मामलों का निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि 19 जून 2014 को भी 31 मार्च 2014 की तिथि से चेक काटे जा रहे थे. श्री खंडेलवाल इससे काफी नाराज हुए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस तरह का काम बंद करें. आयुक्त सह कुलपति ने अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
श्री खंडेलवाल ने छात्रावास , खास कर महिला छात्रावास की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सभी छात्रावासों की मरम्मत सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. श्री खंडेलवाल ने देर शाम तक विवि के अधिकारियों, डीन व डायरेक्टर के साथ बैठक की.
उन्होंने निर्देश दिया कि विवि में रिक्त पड़े पदों की सूची तैयार करें. जिन पदों का रोस्टर क्लियर हो गया है , वैसे शिक्षकों व अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव शीघ्र जेपीएससी को भेजें. उन्होंने अधिकारियों से प्राथमिकता तय कर काम करने की सलाह दी. इससे पूर्व श्री खंडेलवाल सभी विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने शोध कार्य को बढ़ावा देने की बात भी कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




