रांची : निविदा में ठेकेदार नहीं ले रहे हिस्सा तिथि बढ़ायी गयी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड के निर्माण के लिए निकाली गयी निविदा में ठेकेदार हिस्सा नहीं ले रहे हैं. ऐसे में एनएएचएआइ को टेंडर की तिथि बढ़ानी पड़ी. रामपुर से जमशेदपुर व महुलिया तक तीन फेज में काम होना है. इसके लिए एनएचएआइ ने टेंडर आमंत्रित किया था. इस हिस्से में बचे हुए कार्यों को कराया […]
विज्ञापन
रांची : रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड के निर्माण के लिए निकाली गयी निविदा में ठेकेदार हिस्सा नहीं ले रहे हैं. ऐसे में एनएएचएआइ को टेंडर की तिथि बढ़ानी पड़ी. रामपुर से जमशेदपुर व महुलिया तक तीन फेज में काम होना है. इसके लिए एनएचएआइ ने टेंडर आमंत्रित किया था. इस हिस्से में बचे हुए कार्यों को कराया जाना है.
ऐसे में किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा. इसके बाद पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने भी राज्य के ठेकेदारों से कहा है कि एनएच-33 के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए वे निविदा में भाग लें. जानकारी के मुताबिक इसका काम मधुकॉम कर रहा था, लेकिन उसे हटा कर शेष कार्यों को एनएचएआइ चार भागों में करा रहा है. इसमें से एक हिस्सा विकास से रामपुर तक के लिए ठेकेदार मिलने की उम्मीद है, लेकिन उसके आगे के काम के लिए ठेकेदार नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










