रांची : ग्लोबल स्किल समिट को लेकर दुबई में आज से होगा रोड शो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया जायेगा. समिट को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दुबई में 16 व 17 दिसंबर को इंडस्ट्री रोड शो का आयोजन किया गया है. रोड शो में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को ग्लोबल स्किल समिट का आयोजन किया जायेगा. समिट को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दुबई में 16 व 17 दिसंबर को इंडस्ट्री रोड शो का आयोजन किया गया है.
रोड शो में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भारतीय राजदूत नवदीप सुरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल, उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निदेशक रवि रंजन व कार्यपालक पदाधिकारी अमर झा दुबई पहुंचे. समिट को लेकर इससे पहले सरकार की ओर से बेंगलुरु व दिल्ली में भी रोड शो का आयोजन किया गया था.
यह रोड शो अंतरराष्ट्रीय नियोक्ताओं के साथ संबंध स्थापित कर प्रभावी रोजगार सृजन की अवधारणा पर आधारित है. इसके माध्यम से झारखंड में कौशल विकास की मजबूत आधारशिला तैयार कर भविष्य में सृजित होनेवाले रोजगार के लिए मानक रूप रेखा तैयार करने का प्रयास किया जायेगा. मुख्यमंत्री समेत सभी अधिकारी 16 दिसंबर को यूएइ की औद्योगिक इकाइयों एवं नियोक्ता कंपनियों के साथ बैठक करेंगे.
साथ ही झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन के माध्यम से विजन ऑफ स्किल डेवलपमेंट इन झारखंड की जानकारी देंगे. रोड शो में डीएम हेल्थ केयर, एसजीसी कांट्रेक्टिंग जैसी दुबई की प्रमुख इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. विशेष कार्यक्रम में यूएइ के मानव संसाधन मंत्री नसीर बिन थानी अल हमली भाग लेंगे और कौशल विकास कार्यक्रम के वैश्विक परिदृश्य पर अपना विचार रखेंगे.
17 दिसंबर को झारखंड सरकार का दल आइसीसीए दुबई व मसदर फ्यूचर सिटी जैसे औद्योगिक संस्थानों का दौरा करेगा. सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि यूएइ की सांस्कृतिक संरचना व रहन-सहन देश के काफी अनुकूल है. ऐसे में कौशल विकास के कार्यक्रम से प्रशिक्षित युवाओं के लिए यूएइ एक स्वाभाविक स्थल बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










