रांची : पुल धंसने के मामले में दो अभियंता सस्पेंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2018 6:59 AM
रांची : ग्रामीण कार्य विभाग ने गोड्डा के पत्थरगामा प्रखंड में खट्टी नदी पर बने पुल के धंसने के मामले में कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार सिन्हा व कनीय अभियंता महेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया है. सिन्हा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गोड्डा के कार्यपालक अभियंता थे. यह पाया गया कि उनके कार्यकाल में ही पुल […]
रांची : ग्रामीण कार्य विभाग ने गोड्डा के पत्थरगामा प्रखंड में खट्टी नदी पर बने पुल के धंसने के मामले में कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार सिन्हा व कनीय अभियंता महेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया है. सिन्हा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गोड्डा के कार्यपालक अभियंता थे. यह पाया गया कि उनके कार्यकाल में ही पुल का निर्माण कराया गया है.
पुल का निर्माण कोरका से पकरिया पथ के बीच में कराया गया था. पुल धंसने के मामले में प्रथम द्रष्टया सुपरविजन में यह पाया गया कि कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरतने के कारण ही पुल धंसा है. इसके लिए कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता महेंद्र तिवारी को दोषी माना गया है. सिन्हा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी चलेगी. इस पर अलग से निर्णय लिया जायेगा.
विभाग ने पुल बनाने वाले मेसर्स दिव्या कंस्ट्रक्शन पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश गोड्डा के कार्यपालक अभियंता को दिया है. यह कंपनी रामनगर गोड्डा की है. विभाग ने पुल क्षतिग्रस्त के मामले में इस संवेदक को भी दोषी माना है. जबकि ठेकेदार ने काम में लापरवाही की है. फिलहाल कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है. आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर निर्णय लिया जायेगा.
4.5 करोड़ में बना था पुल
पुल का निर्माण करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था. 10 अप्रैल 2016 को पुल बन कर तैयार हुआ था, पर इतने कम समय में ही ट्रक के भार से पुल भरभरा कर धंस गया. इसका काम विशेष प्रमंडल के इंजीनियरों ने स्थानीय ठेकेदार से कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










