रांची : सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों से भरी जायेंगी खाली सीटें : मुख्यमंत्री
Updated at : 11 Dec 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा रांची : संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटें खाली रहने पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों से भरे जायेंगे. पाचों प्रमंडल का रिजल्ट आने के बाद खाली सीटों पर सीधी भर्ती के योग्य अभ्यर्थियों का रिजल्ट निकाला जायेगा. यह घोषणा […]
विज्ञापन
संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा
रांची : संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटें खाली रहने पर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों से भरे जायेंगे. पाचों प्रमंडल का रिजल्ट आने के बाद खाली सीटों पर सीधी भर्ती के योग्य अभ्यर्थियों का रिजल्ट निकाला जायेगा. यह घोषणा मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की.
उन्होंने पाकुड़ के महेशपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन चाैपाल कार्यक्रम में अभ्यर्थी द्वारा पूछे गये सवाल पर यह आश्वासन दिया. प्रतियोगी छात्र संघ के सूफी अंसारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि हाइस्कूल शिक्षक बहाली की प्रक्रिया चल रही है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिलावार रिजल्ट जारी किया जा रहा है.
इसमें प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरक्षित सीटें अधिकांश खाली रह जा रही है. उन्होंने वर्तमान बहाली के सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों से खाली सीटें भरने की मांग की. उल्लेखनीय है कि नियमावली के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया अपनाने को लेकर छात्र संघ पिछले आठ माह से आंदोलन करता आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




