रांची : जनता को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे विपक्षी दल : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि तथाकथित महागठबंधन के कांग्रेस, झामुमो, राजद और झाविमो कोलेबिरा सीट पर एक दूसरे के खिलाफ खड़े है़ं झामुमो ने झापा को समर्थन दिया है़ वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिया है़ झाविमो कांग्रेस के साथ चला गया और अब राजद ने झापा प्रत्याशी […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि तथाकथित महागठबंधन के कांग्रेस, झामुमो, राजद और झाविमो कोलेबिरा सीट पर एक दूसरे के खिलाफ खड़े है़ं झामुमो ने झापा को समर्थन दिया है़ वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिया है़ झाविमो कांग्रेस के साथ चला गया और अब राजद ने झापा प्रत्याशी का समर्थन कर दिया है़
महागठबंधन का चाल-चरित्र साफ हो गया है़ प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दल जनता को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे है़ं दिल्ली में ये नेता गठबंधन के नाम पर फोटो सेशन करा रहे है़ं श्री शाहदेव ने कहा कि परिवारवाद और व्यक्तिवादी राजनीति को कांग्रेस से बेहतर कौन समझ सकता है़ जहां एक परिवार पिछले 60 वर्षों से पार्टी के शीर्ष पर काबिज है़
उन्होंने आरोप लगाया कि बिना नीति सिद्धांत के लिए सत्ता प्राप्ति के लिए बने गठबंधन का यही हश्र होता है़ उन्होंने डॉ अजय के उस आरोप को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा की बी टीम के रूप में झापा काम कर रही है़ उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड में तो बी टीम के लायक भी नहीं रही़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










