रांची : अपराधी गिरोह के सरगना के खिलाफ सीसीए व संपत्ति जब्त करने की होगी कार्रवाई
Updated at : 06 Dec 2018 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

फर्जी कागजात पर 20 करोड़ के लोन मामले की सुनवाई रांची : झारखंड हाइकोर्ट में जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर 20 करोड़ रुपये लोन लेने को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. अब सुनवाई 12 दिसंबर को […]
विज्ञापन
फर्जी कागजात पर 20 करोड़ के लोन मामले की सुनवाई
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में जमीन के फर्जी कागजात के आधार पर 20 करोड़ रुपये लोन लेने को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. अब सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी धुर्वा निवासी लाल बद्रीनाथ शाहदेव ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह बैंकिंग फ्रॉड का मामला है.
नामकुम के महिलौंग की जमीन के फर्जी दस्तावेज बंधक रख कर 20 करोड़ रुपये ऋण उठाया गया है. उक्त ऋण की राशि मेसर्स मिक्की वायर लिमिटेड के नाम पर एक्सिस बैंक से ली गयी है. प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के प्रोपराइटर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार हैं. प्रार्थी ने पूरे मामले की सीबीआइ, सीवीसी व चुनाव आयोग को जांच करने के लिए उचित निर्देश देने की मांग की है.
रांची : कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी व निदेशक को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नयी दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी से कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी शाहजहां खान व निदेशक शमसुल आलम खान को तीन दिसंबर को पकड़ा गया था. वहां पर दोनों को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश कर सीबीआइ ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया. फिर चार दिसंबर को दोनों को धनबाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
दोनों के खिलाफ चिटफंड मामले में हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की थी. एजेंसी के मुताबिक दोनों ने गिरफ्तारी सेे बचने के लिए अपना ठिकाना बदल लिया था. सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक शाखा के अफसरों ने उसे दबोचा़ झारखंड के सैंकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई ठगने का आरोप दोनों पर जांच में साबित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




