ePaper

रांची : लालू की किडनी के फंक्शन में सुधार, संक्रमण भी घटा

Updated at : 05 Dec 2018 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लालू की किडनी के फंक्शन में सुधार, संक्रमण भी घटा

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती सजायाफ्ता लालू प्रसाद को घाव होने के कारण उनकी किडनी 34 फीसदी काम कर रही थी. किडनी के फंक्शन में सुधार हुआ है. अब यह 49 फीसदी काम करने लगा है. इससे डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है. यूनिट इंचार्ज डाॅ उमेश प्रसाद की यूनिट […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती सजायाफ्ता लालू प्रसाद को घाव होने के कारण उनकी किडनी 34 फीसदी काम कर रही थी. किडनी के फंक्शन में सुधार हुआ है. अब यह 49 फीसदी काम करने लगा है. इससे डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है.
यूनिट इंचार्ज डाॅ उमेश प्रसाद की यूनिट में भर्ती लालू का इलाज कर रहे डाॅ डीके झा ने बताया कि घाव के कारण उनके शरीर में संक्रमण का लेवल बढ़ गया था. इसका असर उनकी किडनी पर भी पड़ने लगा था. लेकिन दवा देकर संक्रमण को नियंत्रित किया गया. इससे किडनी के फंक्शन में सुधार हुअा है. इधर, मंगलवार को लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जांच की गयी, जिसमें बीपी व शुगर सामान्य पाया गया. लालू प्रसाद का शुगर लेवल व किडनी फंक्शन सामान्य होने की पीछे उनका डायट कंट्रोल भी है. लालू प्रसाद के मीट, चिकन व मछली खाने पर डॉक्टरों ने पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola