रांची : झाविमो नेता और कार्यकर्ता सहित 20 के खिलाफ आरोप गठित

Updated at : 04 Dec 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : झाविमो नेता और कार्यकर्ता सहित 20 के खिलाफ  आरोप गठित

रांची : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयंभू की अदालत ने रोड जाम करनेवाले झाविमो नेताओं-कार्यकर्ताओं समेत कुल 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर दिया है. इस मामले की सुनवाई अब 19 फरवरी को होगी. जिनके खिलाफ आरोप तय किया गया है, उसमें आरती कुजूर, विनोद सिंह, मुन्ना बड़ाइक, बंधना उरांव उर्फ कोका, रामपदो महतो, अजीत […]

विज्ञापन
रांची : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वयंभू की अदालत ने रोड जाम करनेवाले झाविमो नेताओं-कार्यकर्ताओं समेत कुल 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर दिया है. इस मामले की सुनवाई अब 19 फरवरी को होगी.
जिनके खिलाफ आरोप तय किया गया है, उसमें आरती कुजूर, विनोद सिंह, मुन्ना बड़ाइक, बंधना उरांव उर्फ कोका, रामपदो महतो, अजीत महतो, मनोरंजन चौधरी, सुमित, विनय महतो, चेरबो उरांव, जयपाल हजाम, उपेंद्र महतो, महानंद महतो, नूतन पाहन, किरण पाहन, धनेश्वर महतो, शांति देवी, बिछा उरांव शामिल हैं. इन लोगों के खिलाफ 10 फरवरी 2014 को टाटीसिलवे थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि नौ फरवरी 2014 को रांची पुरुलिया रोड को इन लोगों ने इलाहाबाद बैंक के पास जाम कर दिया था.
साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाया. घटना के दिन सभी आरोपियों ने पालकोट रोड कोलेबिरा थाना क्षेत्र से बरामद गोपी मुंडा के शव के साथ रोड जाम किया था. मामले के एक अन्य आरोपी रामचरण महतो कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ. कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर दी. साथ ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola