पतरातू घाटी में हुई कुली नंबर वन की शूटिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पतरातू : भोजपुरी फिल्म कुली नंबर वन की शूटिंग सोमवार को पतरातू पिठोरिया घाटी क्षेत्र में हुई. फिल्म में भोजपूरी स्टार खेसारीलाल यादव व अभिनेत्री काजल राघवानी को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घाटी में फिल्म के कई दृश्य फिलमाये गये. फिल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन […]
विज्ञापन
पतरातू : भोजपुरी फिल्म कुली नंबर वन की शूटिंग सोमवार को पतरातू पिठोरिया घाटी क्षेत्र में हुई. फिल्म में भोजपूरी स्टार खेसारीलाल यादव व अभिनेत्री काजल राघवानी को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घाटी में फिल्म के कई दृश्य फिलमाये गये. फिल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में कामयाब होगी.
फिल्म में खेसारीलाल व काजल के अलावा पूजा गांगुली, संजय पांडेय, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, महेश आचार्या, सीपी भट्ट, मनोज सिंह, बलराम पांडेय, बिना पांडेय काम कर रहे हैं. फिल्म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं. जबकि छायांकन एन सर्वानन, नृत्य कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता,गीत प्यारे लाल यादव, आजाद श्याम हैं. फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा व प्रचारक संजय पुजारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










