रांची : कर्मचारी महासंघ ने पारा शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन

Updated at : 03 Dec 2018 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कर्मचारी महासंघ ने पारा शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला स्कूल परिसर में अध्यक्ष शिवकांत झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पारा शिक्षकों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का फैसला लिया गया. सरकार से अपील की गयी कि शीघ्र पारा शिक्षकों के साथ सम्मानजनक समझौता कर हड़ताल समाप्त करायी […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला स्कूल परिसर में अध्यक्ष शिवकांत झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पारा शिक्षकों के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का फैसला लिया गया. सरकार से अपील की गयी कि शीघ्र पारा शिक्षकों के साथ सम्मानजनक समझौता कर हड़ताल समाप्त करायी जाये. यह भी निर्णय लिया गया कि जहां भी महासंघ की कमेटी निष्क्रिय है, वहां नये सिरे से कमेटी का गठन किया जाये.
इसके लिए 29 दिसंबर को लातेहार, 30 दिसंबर को गढ़वा, छह जनवरी को कोल्हान प्रमंडल व 13 जनवरी को रांची का दौरा किया जायेगा. बैठक में कई अन्य फैसले भी हुए. मौके पर धर्मराज तिवारी, विमल सिंह, कृष्ण यादव, राजा राम सिंह, राजीव दुबे, नील मोहन वानरा, प्रणव शंकर, विजय तिवारी, प्रशांत कुमार, किशोर मिश्र, नीरज सिन्हा, अंजनी कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola