रांची : अजीमुश्शान जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरा एक को होगा

Updated at : 30 Nov 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अजीमुश्शान जलसा सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरा एक को होगा

रांची : अजीमुश्शान जलसा सीरतुन्नबी व ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन एक दिसंबर को अंजुमन प्लाजा सभागार में शाम सात बजे से होगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देने के लिए गुरुवार को प्रेस मीट का आयोजन किया गया. प्रेस मीट को मुशायरा के संचालक […]

विज्ञापन
रांची : अजीमुश्शान जलसा सीरतुन्नबी व ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन एक दिसंबर को अंजुमन प्लाजा सभागार में शाम सात बजे से होगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में विस्तार से जानकारी देने के लिए गुरुवार को प्रेस मीट का आयोजन किया गया.
प्रेस मीट को मुशायरा के संचालक हजरत मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी, मौलाना शफीक अहसन मजहरी, सैयद मेहंदी इमाम, इकबाल हुसैन फातमी, नौशाद खान और शब्बीर अहमद ने संबोधित किया. मौलाना रिजवी ने कहा कि राज्य में पहली बार ईरान के दो सबसे बड़े अालीम आ रहे हैं. इसमें ईरान यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर आकाई महदवी महर, ईरान के मस्जिद अहनाफ के इमाम व खतीब सैयद इब्राहिम फाजिल हुसैनी शामिल हैं.
इनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिन के 2:45 बजे भव्य स्वागत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को ईरानी मेहमानों का स्वागत इदरिसिया तंजीम स्कूल के बच्चों के द्वारा किया जायेगा. वहीं, दो दिसंबर को पूरे राज्य के मुसलमानों की तरफ से अंजुमन इस्लामिया रांची उनका स्वागत करेगा. ईरान से वहीद रोशनी तेहरानी व हजरत मौलाना सैयद याहिया फाजली हुसैनी भी रांची आ रहे हैं. ये लोग दो दिसंबर को पटना चले जायेंगे.
कार्यक्रम में ये शामिल होंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, बिहार के मौलाना सैयद शाह हुसैन अहमद, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ रिजवान अहमद, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष अबरार अहमद, शायर में डॉ माइल चंदौली, अंबर तराबी, ऋषि पांडे, फारुख सरियावी, जावेद गोपालपुरी, हसन कतोखरी, निजाम कैसर, सोहेल सईद, परवेज रहमानी आदि शामिल है. कार्यक्रम का आयोजन जाफरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर मिशन रांची के द्वारा किया जा रहा है. इसकी अध्यक्षता डॉ शमीम हैदर करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola