रांची : एग्री एवं फूड समिट में आज 50 उद्योगों का होगा शिलान्यास, 50 कंपनियां 271 करोड़ रुपये का करेंगी निवेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

1614 को प्रत्यक्ष और 4110 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार ज्यादातर वैसी कंपनियां हैं, जिन्होंने मोमेंटम झारखंड या उसके बाद एमओयू किया था रांची : एग्री एवं फूड समिट के दौरान 29 नवंबर को 50 उद्योगों का शिलान्यास किया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास इन उद्योगों का एक साथ अॉनलाइन शिलान्यास करेंगे. बताया गया […]
विज्ञापन
1614 को प्रत्यक्ष और 4110 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार
ज्यादातर वैसी कंपनियां हैं, जिन्होंने मोमेंटम झारखंड या उसके बाद एमओयू किया था
रांची : एग्री एवं फूड समिट के दौरान 29 नवंबर को 50 उद्योगों का शिलान्यास किया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास इन उद्योगों का एक साथ अॉनलाइन शिलान्यास करेंगे. बताया गया कि इनमें से ज्यादातर कंपनियां वैसी हैं, जिन्होंने मोमेंटम झारखंड अथवा उसके बाद एमओयू किया था.
राइस मिल से लेकर नूडल फैक्ट्री तक : 50 कंपनियों द्वारा राइस मिल से लेकर नूडल फैक्ट्री तक लगाये जा रहे हैं. सबसे अधिक राइस मिल और फ्लावर मिल लगाये जा रहे हैं.
मिनरल वाटर, स्वीट्स एवं नमकीन, एग पैकिंग, आइसक्रीम, पास्ता मेकिंग, चूड़ा मिल, मसाला उद्योग, पशु आहार, टोमैटो सॉस के उद्योग लग रहे हैं. एक कंपनी द्वारा 50 लाख से लेकर 80 करोड़ रुपये तक के निवेश किये जा रहे हैं. 50 कंपनियों द्वारा कुल 271 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा. इससे प्रत्यक्ष रूप से 1614 और अप्रत्यक्ष रूप से 4110 लोगाें को रोजगार देने का दावा किया गया है.
इन उद्योगों का होगा शिलान्यास (निवेश की राशि करोड़ रुपये में )
नाम जगह निवेश
किजाक स्ट्राच एग्रो लिमिटेड पूर्वी सिंहभूम 90
देवघर एग्रोटेक प्रा.लि. देवघर 30
कुमार इंटरप्राइजेज डालेटनगंज 25.3
अजिला आर्गेनिक्स फूड्स प्रा.लि. सरायकेला 22
सा विष्णु बेक्स प्रा.लि. रांची 13
भजवन स्टोन प्रा.लि. साहेबगंज 11.25
देव आहार फूड प्रा.लि. रांची 10
कहकशा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. बरही 9.19
श्री कृष्णा मेटकॉम लि. रांची 8.66
ज्योति राइस मिल पलामू 5
मातेश्वरी इटेबल प्रा.लि. गिरिडीह 4.25
वेदिक इंटरप्राइजेज रांची 4
टीएंडटी एग्रो प्रोडक्ट प्रा.लि. रांची 3.98
एसपीएल प्रा.लि. लातेहार 3
जीन माता इंडस्ट्रीज दुमका 3
रियाटा इंडिया कंपनी दुमका 3
बालाजी फूड्स देवघर 2.5
अद्या इंटरप्राइजेज देवघर 2.5
सतायु एग्रो इंडस्ट्रीज पलामू 2
सेटी इंटरप्राइजेज रांची 2
स्मार्ट फार्मर रांची 2
सिद्धि विनायक इंडस्ट्रीज रांची 1.96
सुधा आटा रांची 1.5
कमला देवी राइस मिल लोहरदगा 1.5
नाम जगह निवेश
चाइना चाउमिन रांची 1.5
रोगा वेंचर्स देवघर 1.3
गृह जोन गुमला 1.1
पेट दाना पूर्वी सिंहभूम 1.1
देव ड्राॅप इंडस्ट्रीज साहेबगंज 1
आदित्य फ्लावर मिल बोकारो 1
एक्वा बर्फानी कोलेबिरा 1
अरुण कुमार शर्मा देवघर 1
तुलसी एग्रो फूड देवघर 0.91
आकाश अनल सरायकेला 0.85
मां गायत्री स्वीट्रस एंड नमकीन — 0.8
प्रभाकर फूड प्रोसेसिंग जामताड़ा 0.5
ओम इंडस्ट्रीज देवघर 0.5
गणेश उद्योग देवघर 0.61
मेहरिया इंडस्ट्रीज दुमका 0.52
लक्ष्य इंटरप्राइजेज देवघर 0.51
जमशेदपुर एग्रो पूर्वी सिंहभूम 0.5
जय मां तारा इंटरप्राइजेज धनबाद 0.5
के फर्म रांची 0.5
सती ट्रेडर्स गिरिडीह 0.5
जीटीटीएम एग्रो देवघर 0.5
मां तारा बेकरी दुमका 0.5
द आटावाला लोहरदगा 0.5
आरपी फूड्स देवघर 0.5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










