रांची : अमित महतो की याचिका पर सुनवाई

Updated at : 28 Nov 2018 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अमित महतो की याचिका पर सुनवाई

रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में मंगलवार को सजायाफ्ता पूर्व विधायक अमित महतो की अपील याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. अदालत में सुनवाई के दाैरान मामले के सूचक आलोक कुमार की अोर से बताया गया कि अमित महतो की सजा को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गयी है. इसके […]

विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में मंगलवार को सजायाफ्ता पूर्व विधायक अमित महतो की अपील याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. अदालत में सुनवाई के दाैरान मामले के सूचक आलोक कुमार की अोर से बताया गया कि अमित महतो की सजा को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गयी है. इसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तिथि निर्धारित की.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अमित महतो ने अपील याचिका दायर कर निचली अदालत के सजा संबंधी आदेश को चुनाैती देते हुए निरस्त करने की मांग की है. निचली अदालत ने सोनाहातू अंचल के अंचलाधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक अमित महतो को दोषी पाने के बाद दो वर्ष की सजा सुनायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola