रांची : मोहरा न बनें पारा शिक्षक, आंदोलन के सौदेबाज भला नहीं करेंगे : भाजपा

Updated at : 21 Nov 2018 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोहरा न बनें पारा शिक्षक, आंदोलन के सौदेबाज भला नहीं करेंगे : भाजपा

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पारा शिक्षक काम पर लौट आये़ं राजनीतिक दलों का मोहरा नहीं बने़ 26 जनवरी ,15 अगस्त और स्थापना दिवस के दिन पत्थरबाजी करना और काले झंडे दिखाना आतंकवादी और उग्रवादी जैसी घटनाओं के समान है़ पारा शिक्षकों को राजनीतिक दलों के चढ़ाने पर इस तरह […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पारा शिक्षक काम पर लौट आये़ं राजनीतिक दलों का मोहरा नहीं बने़ 26 जनवरी ,15 अगस्त और स्थापना दिवस के दिन पत्थरबाजी करना और काले झंडे दिखाना आतंकवादी और उग्रवादी जैसी घटनाओं के समान है़ पारा शिक्षकों को राजनीतिक दलों के चढ़ाने पर इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए़
पार्टी प्रवक्ता श्री शाहदेव और प्रवीण प्रभाकर पत्रकारों से बात कर रहे थे़ श्री शाहदेव ने कहा की राजनीतिक दल सिर्फ अपने फायदे के लिए पारा शिक्षकों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि इन लोगों ने अपने कार्यकाल में उनकी सुधि नहीं ली़ सिर्फ भाजपा की सरकार ने समय-समय पर उनके मानदेय और सेवा में सुधार किया़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के द्वारा एसीबी में मामला दर्ज कराने की घटना हास्यास्पद है़ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सर्कस है़ राहुल गांधी उसके रिंग मास्टर हैं और डॉ अजय कुमार एक जोकर की भूमिका में है़ं डॉ कुमार भीड़ जुटाने के लिए तमाशा करते है़ं
कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है़ श्री प्रभाकर ने कहा है कि झारखंड आंदोलन के सौदेबाज पारा शिक्षकों का भला नहीं कर सकते है़ं विपक्ष रघुवर सरकार के विकास कार्यों से डर गया है़ स्थापना दिवस के दिन हंगामा कर कर भगवान बिरसा मुंडा का अपमान किया है़ पारा शिक्षकों को नहीं भूलना चाहिए कि हिंसा के रास्ते पर चलकर समाधान नहीं मिल सकता़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola