रांची : ज्यादातर समय बेड पर ही बिता रहे लालू प्रसाद, शौचालय जाने के लिए भी अब उनको दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा
Updated at : 20 Nov 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद इन दिनों अपना ज्यादातर समय बेड पर ही बिता रहे हैं. बेड से उठने के बाद वे पैर लटका कर कुछ देर बैठ लेते हैं, लेकिन शौचालय के लिए अब भी उनको दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा है. टहलना फिलहाल […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद इन दिनों अपना ज्यादातर समय बेड पर ही बिता रहे हैं. बेड से उठने के बाद वे पैर लटका कर कुछ देर बैठ लेते हैं, लेकिन शौचालय के लिए अब भी उनको दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा है. टहलना फिलहाल पूरी तरह से बंद हो गया है. यह समस्या उनके दांये पैर में घुटने के पिछले हिस्से में घाव (बालतोड़) हो जाने के कारण हुआ है.
घाव नहीं होने से पहले लालू प्रसाद दोनों वक्त कॉरिडोर में टहलते थे. डॉक्टरों ने शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए सुबह-शाम टहलने की सलाह दी थी, जिसका वह पालन करते थे.
इधर, लालू प्रसाद को शाकाहारी खाना ही दिया जा रहा है, क्याेंकि नॉन-वेज खाने से उनका प्रोटीन लेवल बढ़ जा रहा है. किडनी की बीमारी के कारण उनको एनिमल प्रोटीन नहीं लेने की सलाह दी गयी है, क्याेंकि इससे क्रिटनीन की मात्रा बढ़ जाती है. फिलहाल उन्हें सुबह नाश्ते में दो सेब और चार अंडों का सफेद भाग दिया जा रहा है. दोपहर व रात में रोटी, सब्जी व सालाद दिया जा रहा है.
गुरुवार को करायी जायेगी आवश्यक जांच
लालू प्रसाद का इलाज कर रहे प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि घाव पहले से ठीक है. दवाएं दी जा रही है, जिसका असर दिख रहा है. गुरुवार को कंप्लीट ब्लड काउंटर (सीबीसी) सहित सभी आवश्यक जांच करायी जायेगी. हार्ट की समस्या पहले की तरह ही है, इसलिए वह ज्यादा जरूरी नहीं है. फिलहाल संक्रमण लेवल को कम करने पर ध्यान दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




