डॉ मित्र बने आइएमए के अध्यक्ष

Updated at : 16 Jun 2014 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ मित्र बने आइएमए के अध्यक्ष

रांची : रांची डिस्ट्रिक्टि आइएमए के नये अध्यक्ष रिम्स के फिजिसियन डॉ जेके मित्र बने है. करम टोली स्थित आइएमए भवन में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान हुआ, जिसमें डॉ जेके मित्र ने डॉ आरसी झा को 93 वोटों से हराया. चुनाव में कुल 563 वोट डाले गये, जिसमें डॉ जेके मित्र को […]

विज्ञापन

रांची : रांची डिस्ट्रिक्टि आइएमए के नये अध्यक्ष रिम्स के फिजिसियन डॉ जेके मित्र बने है. करम टोली स्थित आइएमए भवन में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान हुआ, जिसमें डॉ जेके मित्र ने डॉ आरसी झा को 93 वोटों से हराया. चुनाव में कुल 563 वोट डाले गये, जिसमें डॉ जेके मित्र को 328 वोट एवं डॉ आरसी झा को 235 वोट प्राप्त हुआ. मतदान को लेकर सोमवार को आइएमए भवन गुलजार रहा. सुबह आठ बजे से ही मतदान करने के लिए चिकित्सक आने लगे थे.

शाम चार बजे तक मतदान हुआ. साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसका परिणाम शाम पांच बजे आ गया. डॉ मित्र को जीत की बधाई देने वालों में डॉ अशोक प्रसाद, डॉ प्रभात कुमार, डॉ शीतल मलुआ, डॉ पंकज बोदरा सहित कई चिकित्सक शामिल थे. आइएमए के नये अध्यक्ष डॉ जेके मित्र ने कहा कि मरीज एवं चिकित्सक के बीच परस्पर संबंध स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. चिकित्सकों की लंबित मांगों जैसे: मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट व डीएसीपी के संबंध में सरकार से बातचीत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola