संदीप थापा समेत चार की पिटाई

Updated at : 16 Jun 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
संदीप थापा समेत चार की पिटाई

युवक की हत्या करने रांची कॉलेज हॉस्टल गये थे अपराधी, भीड़ के हत्थे चढ़े रांची : होटवार जेल से पैरोल पर अपनी मां का इलाज के नाम पर बाहर निकले अपराधी संदीप थापा और उसके गिरोह के तीन गुर्गो को रविवार की रात मोरहाबादी मैदान में स्थानीय लोगों ने जम कर पीटा. पिटाई में संदीप […]

विज्ञापन

युवक की हत्या करने रांची कॉलेज हॉस्टल गये थे अपराधी, भीड़ के हत्थे चढ़े

रांची : होटवार जेल से पैरोल पर अपनी मां का इलाज के नाम पर बाहर निकले अपराधी संदीप थापा और उसके गिरोह के तीन गुर्गो को रविवार की रात मोरहाबादी मैदान में स्थानीय लोगों ने जम कर पीटा. पिटाई में संदीप थापा समेत सन्नी मल्लिक, गौतम सिंह और सूरज को गंभीर चोट आयी है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थानेदार शैलेश कुमार, सदर थानेदार रंजीत कुमार, सुखदेवनगर थानेदार रंधीर कुमार और पंडरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार मोरहाबादी पहुंचे और सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में चारों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

पैरोल पर निकला था संदीप : पुलिस के अनुसार संदीप थापा अपनी मां का इलाज के नाम पर 45 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर निकला था. वह हाल के दिनों में कुछ व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने और दूसरे घटनाओं को अंजाम देने की योजना भी बना रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola