रांची : आदिवासी नेताओं और बुद्धिजीवी संगठनों की बैठक 13 को दुमका में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की जमीन, संस्कृति, संवैधानिक परंपरा समेत नीतिगत मामलों व चुनौतियों को लेकर आदिवासियों नेताओं, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों की बैठक 13 दिसंबर को दुमका के इंडोर स्टेडियम में बुलायी गयी है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की जमीन, संस्कृति, संवैधानिक परंपरा समेत नीतिगत मामलों व चुनौतियों को लेकर आदिवासियों नेताओं, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों की बैठक 13 दिसंबर को दुमका के इंडोर स्टेडियम में बुलायी गयी है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, शिक्षाविद डॉ करमा उरांव, प्रेमचंद मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, डॉ प्रकाश उरांव, प्रो जौरा उरांव, शीतल उरांव,नरेश मुर्मू, एलएम उरांव, प्रो प्रवीण मुंडा के अलावा कई लोग शामिल होंगे.
श्री तिर्की ने कहा कि आठ जुलाई, 26 अगस्त व चार नवंबर को हुई बैठक में लिये गये निर्णय के तहत दुमका में बैठक होगी. इसी मुद्दे को लेकर कोल्हान में होने वाली बैठक की तिथि तय की जायेगी. श्री तिर्की शनिवार को झाविमो के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि आदिवासियों की एकता को कमजोर करने के लिए भाजपा और आरएसएस तरह-तरह की हथकंडे अपना रही है. अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो की तरह सरकार काम कर रही है, लेकिन इनके गलत मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, तौहीद आलम, संपत्ति देवी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










