जेपीएससी अध्यक्ष विहीन, सचिव भी जायेंगे चुनाव में

Updated at : 15 Nov 2018 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
जेपीएससी अध्यक्ष विहीन, सचिव भी जायेंगे चुनाव में

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अध्यक्ष विहीन हो गया है. के विद्यासागर का कार्यकाल 13 नवंबर को पूरा हो गया है. उनके हटने के बाद आयोग में अध्यक्ष के पद पर किसी की भी नियुक्ति नहीं हो पायी है. हालांकि आयोग ने तीन माह पूर्व ही सरकार को अध्यक्ष पद के खाली होने […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अध्यक्ष विहीन हो गया है. के विद्यासागर का कार्यकाल 13 नवंबर को पूरा हो गया है. उनके हटने के बाद आयोग में अध्यक्ष के पद पर किसी की भी नियुक्ति नहीं हो पायी है. हालांकि आयोग ने तीन माह पूर्व ही सरकार को अध्यक्ष पद के खाली होने की जानकारी दे दी थी. इसके बावजूद किसी की नियुक्ति नहीं हो पायी.
वहीं किसी को प्रभार भी नहीं दिया जा सका. नियमत: अध्यक्ष के हटने पर आयोग के ही वरीय सदस्य को अध्यक्ष का प्रभार दिया जाता है, लेकिन सरकार की तरफ से यह कार्रवाई भी पूरी नहीं हुई. अायोग में वरीय सदस्य के रूप से डॉ एके चट्टोराज हैं. फिलहाल आयोग में दो सदस्य हैं, जबकि चार पद स्वीकृत हैं. दूसरे सदस्य के रूप में डॉ सुखी उरांव हैं.
जानकारी के अनुसार अायोग के सचिव जगजीत सिंह को भी चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है. श्री सिंह 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक तेलंगाना में चुनाव ड्यूटी में रहेंगे. आयोग के पास वर्तमान में नियुक्ति के लिए कई परीक्षाएं व साक्षात्कार भी लेनी है. ऐसे में स्थायी अध्यक्ष के नहीं रहने से कार्य प्रभावित होने की संभावना है. कार्मिक विभाग ने अध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है, जिस पर मुख्यमंत्री की निर्णय लेना है. इसके बाद इस पर अंतिम मुहर राज्यपाल द्वारा लगेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola