छठ पूजा के लिए बिहार जानेवालों की मुश्किलें बढ़ीं, ट्रेनें फुल, बसों में भी नहीं मिल रही सीट, वसूला जा रहा ज्यादा किराया
Updated at : 10 Nov 2018 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : छठ में रांची से बिहार जाना मुश्किल हो गया है. ट्रेनों में सीटें तो पहले ही फुल हो चुकी हैं. अब रांची से बिहार के विभिन्न जिलों तक जानेवाली बसों में भी लोगों को सीटें नहीं मिल रही हैं. कुछ रूटों पर निजी बस संचालकों ने इक्का-दुक्का अतिरिक्त बस उतारा है. लेकिन, इसमें […]
विज्ञापन
रांची : छठ में रांची से बिहार जाना मुश्किल हो गया है. ट्रेनों में सीटें तो पहले ही फुल हो चुकी हैं. अब रांची से बिहार के विभिन्न जिलों तक जानेवाली बसों में भी लोगों को सीटें नहीं मिल रही हैं. कुछ रूटों पर निजी बस संचालकों ने इक्का-दुक्का अतिरिक्त बस उतारा है. लेकिन, इसमें भी टिकट के लिए पैरवी चाहिए.
ऊपर से आमदिनों में चलने वाले बसों की तुलना में अतिरिक्त बस का किराया तय दर से काफी ज्यादा है. जिनको पर्व में घर जाना है, वे डेढ़ गुना पैसा चुकाने को मजबूर हैं.
इधर, प्रशासन के स्तर पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए वाहन की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है. हाल यह है कि बस स्टैंड में एजेंटों द्वारा किराये की वसूली में भी मनमानी की जा रही है. बस रांची से सीवान तक जायेगी या फिर रांची से मुजफ्फरपुर. अगर किसी यात्री को इन रूट की बसों से हाजीपुर जाना है, तो उनसे किराया हाजीपुर की जगह सीवान या मुजफ्फरपुर तक का वसूला गया. यानी हाजीपुर का किराया 350 से 400 तक है, तो उसकी जगह पर उन्हें 500 से 600 रुपये देना पड़ा. यह किराया साधारण बस का है. एसी बस में तो पटना तक का ही किराया 600 रुपये है.
- सीवान या मुजफ्फरपुर तक का किराया देना पड़ रहा है हाजीपुर जानेवाले यात्रियों को
- रेलवे ने एक दिन के लिए दी है एक स्पेशल ट्रेन, उसके लिए भी ले रहा ज्यादा किराया
घाटे का रोना रो रहे बस एजेंट और मालिक
खादगढ़ा बस स्टैंड का एक एजेंट ने बताया कि बिहार जाने के लिए रांची से पैसेंजर खूब मिल रहे हैं, लेकिन वापसी में बस आधा से ज्यादा खाली आ रही है. ऐसे में रांची से बस जहां तक जा रही है, वहां तक का किराया यात्रियों से लेना मजबूरी है. एेसा नहीं करने पर मालिक घाटे में बस का परिचालन नहीं करने देगा. ऐसे में यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है.
स्पेशल ट्रेन के लिए भी डेढ़गुना किराया
भीड़ को देखते हुए रांची से पटना के लिए 10 नवंबर को रात 11:55 बजे एक स्पेशल ट्रेन दी गयी है. इसमें एसी थ्री टायर और एसी-टू टायर के कोच लगे हैं. रांची से पटना जाने वाली हटिया-पटना एक्सप्रेस में एसी थ्री टायर का किराया करीब साढ़े छह सौ है. लेकिन स्पेशल ट्रेन में इस सुविधा के बदले यात्रियों से 930 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.
पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेन आज सीटें उपलब्ध हैं
रांची. रांची से पटना के लिए छठ स्पेशल ट्रेन शनिवार को है. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रांची-पटना-रांची के बीच (केवल एक ट्रीप) स्पेशल ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगे हैं. शुक्रवार को रेलवे द्वारा बताया गया कि एसी-2 में 50 और एसी-3 में 97 बर्थ उपलब्ध है. स्पेशल ट्रेन संख्या 08623 शनिवार की रात रांची स्टेशन से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी.
मुरी से 01.20 बजे, बरकाकाना से 02.40 बजे, हजारीबाग टॉउन से 3.42 बजे, कोडरमा से सुबह 5.22 बजे, गया से सुबह 7.20 बजे, जहानाबाद से 08.17 बजे प्रस्थान करेगी. जबकि, पटना स्टेशन पर रविवार सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी. वहीं, 11 नवंबर (रविवार) को ट्रेन संख्या 08624 पटना से 10.30 बजे खुलेगी. जहानाबाद से 11.32 बजे, गया से 13.00 बजे, कोडरमा से 14.02 बजे, हजारीबाग टॉउन से 15.32 बजे, बरकाना से 18.25 बजे, मुरी से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी. रांची स्टेशन पर ट्रेन 21.30 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




