लापुंग के जवान की मौत, नहीं मनी दिवाली
Updated at : 09 Nov 2018 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

लापुंग : प्रखंड के दोलैंचा पंचायत के डिंबा पिपरटोली निवासी सेना के जवान महावीर उरांव (24 वर्ष) की जम्मू-कश्मीर में मौत हो गयी. बताया गया कि जवान कैंप में सोयी अवस्था में बेड से नीचे गिर पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गयी. तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर लेकर सेना के अधिकारी सात नवंबर […]
विज्ञापन
लापुंग : प्रखंड के दोलैंचा पंचायत के डिंबा पिपरटोली निवासी सेना के जवान महावीर उरांव (24 वर्ष) की जम्मू-कश्मीर में मौत हो गयी. बताया गया कि जवान कैंप में सोयी अवस्था में बेड से नीचे गिर पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गयी. तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर लेकर सेना के अधिकारी सात नवंबर को डिंबा पिपरटोली पहुंचे. यहां शव को देख गांव में मातम छा गया. शाम में जवान का अंतिम संस्कार किया गया.
अंतिम संस्कार में विधायक प्रतिनिधि सुमन साहू, उमाशंकर साहू, मुखिया प्रकाश उरांव सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इधर, शोक में ग्रामीणों ने दिवाली नहीं मनायी. महावीर 2013 में सेना में बहाल हुआ था. वह घर का एकमात्र कमाऊ बेटा था. उसकी मौत से माता-पिता का सहारा छिन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




