रांची : कोल इंडिया के अधिकारी का मोबाइल चोरी करते पकड़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कोल इंडिया के एक अधिकारी का मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते एक लड़का पकड़ा गया. सोमवार को दिन के करीब 1.30 बजे अधिकारी अपर बाजार के महावीर चौक पर कुछ सामान खरीद रहे थे. उसी समय एक लड़का उनके पॉकेट से मोबाइल चोरी का प्रयास कर रहा था. शक होने पर जैसे […]
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया के एक अधिकारी का मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते एक लड़का पकड़ा गया. सोमवार को दिन के करीब 1.30 बजे अधिकारी अपर बाजार के महावीर चौक पर कुछ सामान खरीद रहे थे.
उसी समय एक लड़का उनके पॉकेट से मोबाइल चोरी का प्रयास कर रहा था. शक होने पर जैसे ही उन्होंने युवक से पूछा, तो वह भागने लगा. इसके बाद उन्होंने दौड़ाकर पॉकेटमार को पकड़ लिया. कई लोगों ने उसे छोड़ देने के लिए कहा. इसके बावजूद वह रांची यूनिवर्सिटी के सामने खड़े पुलिस वालों के पास उसे लेकर गये. उन्होंने युवक को वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस मकबूल अली के हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










