रांची : कांग्रेस हमेशा से ही आदिवासी नेताओं को यूज एंड थ्रो करती रही है : भाजपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2018 12:55 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से यूज एंड थ्रो की नीति पर चलती रही है़ आदिवासी नेताओं को इसी नीति का शिकार बनाया है़श्री शाहदेव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें डॉ अजय ने कहा था कि […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से यूज एंड थ्रो की नीति पर चलती रही है़ आदिवासी नेताओं को इसी नीति का शिकार बनाया है़श्री शाहदेव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें डॉ अजय ने कहा था कि मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, उनकी पार्टी का विलय हुआ है़
भाजपा प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा कि कल मंच से बड़ी-बड़ी घोषणा कर मधु कोड़ा और उनकी पूरी पार्टी को कांग्रेस अध्यक्ष ने शामिल कराया़ अब कांग्रेस का यह कहना कि मधु कोड़ा की पार्टी का विलय तो हुआ है लेकिन मधु कोड़ा खुद शामिल नहीं हुए है़ं यह पूरा प्रकरण हास्यास्पद है़ पार्टी का विलय हो गया लेकिन पार्टी के अध्यक्ष उसमें शामिल नहीं हुए , ये बात चुटकुले की तरह है़
कल चाईबासा में मंच से कांग्रेसियों ने मधु कोड़ा के तारीफ में कसीदे पढ़े थे़ आज वही कह रहे हैं कि मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल नहीं हुए है़ं यह सारा प्रकरण दिखाता है कांग्रेस में आदिवासी नेताओं के साथ किस तरह का सलूक होता है़ श्री शाहदेव ने कहा कि विपक्ष के महागठबंधन का महाकन्फ्यूजन साफ दिखता है़
कांगेस गीता कोड़ा को चाईबासा से उम्मीदवार घोषित करती है, वहीं दूसरी और झामुमो का कहना है कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है़ महागठबंधन के दलों में ना सिर्फ मतभेद है बल्कि मनभेद भी है़ महागठबंधन को जनता पूरी तरह से रिजेक्ट करेगी़ इधर पार्टी प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा है कि हेमंत सोरेन की यात्रा असफल और जनता को बेवकूफ बनाने वाली विवादास्पद यात्रा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola