रांची : नोटबंदी के बाद ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर : सुबोधकांत

Updated at : 29 Oct 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नोटबंदी के बाद ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर : सुबोधकांत

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मजदूरों की सुनने वाला कोई नहीं है. खासकर ठेका मजदूर, फुटपाथ दुकानदार, टेंपो चालक, रिक्शा चालक की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है. भाजपा सरकार की नोटबंदी के बाद ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं. मजदूरों की समस्या को देखते हुए राहुल […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मजदूरों की सुनने वाला कोई नहीं है. खासकर ठेका मजदूर, फुटपाथ दुकानदार, टेंपो चालक, रिक्शा चालक की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है. भाजपा सरकार की नोटबंदी के बाद ठेका मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं.
मजदूरों की समस्या को देखते हुए राहुल गांधी ने असंगठित कामगार कांग्रेस का गठन किया. श्री सहाय रविवार को कांग्रेस भवन में रांची महानगर असंगठित कामगार कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे. प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि असंगठित मजदूरों की जिम्मेवारी संगठन के कंधों पर है. संगठन, मोर्चा व विभाग के प्रभारी रवींद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपति लगातार मजदूरों का शोषण कर रहे हैं.
महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि कामगार कांग्रेस के हर आंदोलन में रांची महानगर कांग्रेस का साथ रहेगा. बैठक में कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक ओझा, कुमार गौरव, प्रेम कुमार, नूरजहां खान वारशी, वीणा सिंह, सीएस ओझा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola