तेनुघाट में फिर कोयले का संकट एक यूनिट बंद करने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 7:11 AM
विज्ञापन
राज्य में हो जायेगी 180 मेगावाट बिजली की कमी रांची : टीवीएनएल के एमडी कुलदीप चौधरी ने आदेश दिया है कि जब तक का कोयले का पर्याप्त स्टॉक नहीं हो जाता तब तक एक यूनिट को बंद कर दिया जाये. एक यूनिट बंद होते ही राज्य में लगभग 180 मेगावाट बिजली कमी हो सकती है. […]
विज्ञापन
राज्य में हो जायेगी 180 मेगावाट बिजली की कमी
रांची : टीवीएनएल के एमडी कुलदीप चौधरी ने आदेश दिया है कि जब तक का कोयले का पर्याप्त स्टॉक नहीं हो जाता तब तक एक यूनिट को बंद कर दिया जाये. एक यूनिट बंद होते ही राज्य में लगभग 180 मेगावाट बिजली कमी हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर लोड शेडिंग की आशंका बढ़ जायेगी. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को देर रात या बुधवार की सुबह एक यूनिट को बंद कर दिया जायेगा.
यूनिट नंबर दो 15 अप्रैल से बंद थी
गौरतलब है कि कोयले के अभाव में तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) की यूनिट नंबर दो 15 अप्रैल से बंद थी, जिसे 11 अक्तूबर को चालू किया गया था. इस यूनिट के चालू होने से ही दुर्गापूजा में लोड शेडिंग की स्थिति नहीं बनी. बताया गया कि दुर्गापूजा में सीसीएल द्वारा करीब चार दिनों तक कोयला नहीं भेजा गया. इसके बावजूद यूनिट चलती रही. इससे कोयले का सारा स्टॉक समाप्त हो गया है.
मंगलवार को सीसीएल द्वारा एक रैक कोयला भेजा गया, जो तेनुघाट की दोनों यूनिट के लिए पर्याप्त नहीं है. टीवीएनएल में प्रतिदिन साढ़े सात हजार मिलियन टन कोयले की जरूरत पड़ती है. पर अप्रैल माह से सीसीएल द्वारा केवल दो हजार से तीन हजार मिलियन टन कोयले की ही आपूर्ति की जाती है.
420 मेगावाट है टीटीपीएस की दोनों यूनिट की क्षमता
टीवीएनएल की ललपनिया स्थित टीटीपीएस में दो यूनिट हैं, जिसकी क्षमता 420 मेगावाट है. वर्तमान में दोनों यूनिट से 380 मेगावाट के करीब उत्पादन हो रहा है. टीवीएनएल झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को हर महीने लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये की बिजली बेचता है. पर निगम द्वारा महीने में केवल 40 करोड़ रुपये ही दिया जाता है. टीवीएनएल महीने में 50 करोड़ का कोयला ही खरीदता है.
स्थापना व्यय आदि मिलाकर टीवीएनएल के महीने का खर्च 60 करोड़ के करीब है. बिजली वितरण निगम द्वारा केवल 40 करोड़ रुपये ही दिये जाने की वजह से टीवीएनएल सीसीएल को पूरी राशि का भुगतान नहीं कर पाता. ऐसे में बकाया बढ़ता गया और अब 300 करोड़ रुपये के करीब हो गया है. इस कारण सीसीएल ने कोयले की आपूर्ति कम कर दी है. पर्याप्त कोयला न होने की वजह से एक बार फिर एक यूनिट को बंद करना पड़ रहा है. हालांकि सोमवार को बिजली वितरण निगम ने 10 करोड़ रुपये टीवीएनएल को भुगतान किया, जिसे सीसीएल को दिया गया.
त्योहार के दौरान लगातार यूनिट चली है. जिसके कारण कोयले की कमी हो गयी है. इसके चलते एक यूनिट तो तात्कालिक रूप से बंद किया जा रहा है. पर्याप्त कोयला मिलते ही इसे चालू कर दिया जायेगा. कुलदीप चौधरी, एमडी, टीवीएनएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










