मेयर आशा लकड़ा को मिला झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड
Updated at : 22 Oct 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विश्व सेवा परिषद द्वारा झारखंड सेवा रत्न अवाॅर्ड का आयोजन रविवार को केंद्रीय पुस्तकालय मोरहाबादी में किया गया. इसमें समाज व राज्य में अपने सेवा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 13 लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए मेयर आशा लकड़ा को झारखंड सेवा रत्न अवाॅर्ड 2018 से […]
विज्ञापन
रांची : विश्व सेवा परिषद द्वारा झारखंड सेवा रत्न अवाॅर्ड का आयोजन रविवार को केंद्रीय पुस्तकालय मोरहाबादी में किया गया. इसमें समाज व राज्य में अपने सेवा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 13 लोगों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए मेयर आशा लकड़ा को झारखंड सेवा रत्न अवाॅर्ड 2018 से सम्मानित किया गया. मेयर को यह सम्मान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व सांसद रामटहल चौधरी ने प्रदान किया. इसके अलावा अन्य लोगों को भी झारखंड सेवा रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया.
मौके पर सम्मान समारोह में सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज के नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने की प्रेरणा जगती है. उन्होंने सभी सम्मानित होने वालों को बधाई भी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व सेवा परिषद के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ बीबी राज ने की.
इन्हें मिला सम्मान
गनौरी राम रेडियो
डॉ मुरली मनोहर सेनगुप्ता चिकित्सा
सुजाता भगत खेल
रामसेवक तिवारी शिक्षा
डॉ हीरानंदन प्रसाद साहित्य
मुन्नी देवी मुखिया सेवा
काशीनाथ पांडेय विपणन सेवा
पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ग्राम प्रधान सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




