हटिया-पुणे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी 17 से, आज रद्द रहेगी हटिया-झारसुगड़ा ट्रेन
Updated at : 12 Oct 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रेलवे ने दुर्गापूजा व दीपावली के मद्देनजर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ट्रेन संख्या 02846 हटिया से हर बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन हटिया से प्रस्थान शाम 6.25 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी. वहीं, 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक […]
विज्ञापन
रांची : रेलवे ने दुर्गापूजा व दीपावली के मद्देनजर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ट्रेन संख्या 02846 हटिया से हर बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन हटिया से प्रस्थान शाम 6.25 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 2.45 बजे पुणे पहुंचेगी. वहीं, 19 अक्तूबर से 16 नवंबर तक ट्रेन संख्या 02845 पुणे से हर शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन पुणे से सुबह 10.45 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 6.20 बजे हटिया पहुंचेगी.
आज रद्द रहेगी हटिया-झारसुगड़ा ट्रेन
रांची : चक्रधरपुर मंडल में शनिवार को चक्रधरपुर-झारसुगड़ा के बीच सुबह 5:40 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कॉरीडोर ब्लॉक किया जायेगा. इस कारण हटिया-झारसुगड़ा पैसेंजर (58161) शुक्रवार को रद्द रहेगी. वहीं झारसुगड़ा-हटिया पैसेंजर (58162) शनिवार को झारसुगड़ा से रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




