रांची : पुलिस की सक्रियता से लूट व डकैती की घटना टली, आठ गिरफ्तार
Updated at : 10 Oct 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में एक बार फिर मंगलवार को अपराधी लूट और बाद में एक डकैती की घटना को अंजाम देनेवाले थे. लेकिन पुलिस ने घटना से पहले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने हथियार और गोली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में एक बार फिर मंगलवार को अपराधी लूट और बाद में एक डकैती की घटना को अंजाम देनेवाले थे. लेकिन पुलिस ने घटना से पहले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
उनके पास से पुलिस ने हथियार और गोली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. गिरफ्तार अपराधी में कुछ अपराधी रांची के और कुछ बाहर के रहनेवाले हैं. पूछताछ में अपराधियों ने कुछ अन्य हथियार की जानकारी पुलिस को दी है. खबर लिखे जाने तक किसी पुलिस अधिकारी ने अपराधियों के गिरफ्तार होने या हथियार बरामद होने की पुष्टि नहीं की है. इधर, जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की योजना पंडरा के एक व्यवसायी से मोटी रकम लूटने की थी.
इसके अलावा राजधानी के एक बड़े अस्पताल में घुस कर अपराधी डाका भी डालनेवाले थे. इसके लिए अपराधी रेकी भी कर चुके थे. अपराधी घटना को अंजाम नगड़ी थाना क्षेत्र में देनेवाले थे. लेकिन इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




