डीडी झारखंड का सेटेलाइट प्रसारण इसी वर्ष, धनबाद में जल्द ही खोला जायेगा एफएम केंद्र : अमित खरे

Updated at : 10 Oct 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
डीडी झारखंड का सेटेलाइट प्रसारण इसी वर्ष, धनबाद में जल्द ही खोला जायेगा एफएम केंद्र : अमित खरे

डीडी और आकाशवाणी को और सुदृढ़ किया जायेगा रांची :डीडी झारखंड का 24 घंटे का प्रसारण इसी वित्तीय वर्ष में आरंभ हो जायेगा. सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में डीडी झारखंड का प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से आरंभ हो जायेगा. इसके बाद डीडी झारखंड […]

विज्ञापन
डीडी और आकाशवाणी को और सुदृढ़ किया जायेगा
रांची :डीडी झारखंड का 24 घंटे का प्रसारण इसी वित्तीय वर्ष में आरंभ हो जायेगा. सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में डीडी झारखंड का प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से आरंभ हो जायेगा. इसके बाद डीडी झारखंड चौबीस घंटे का चैनल बन जाएगा. फिलहाल सिर्फ साढ़े पांच घंटे का कार्यक्रम यहां से प्रसारित किया जाता है.
वहीं धनबाद एफएम केंद्र को 26 जनवरी से पहले शुरू कर दिया जायेगा. श्री खरे मंगलवार को रांची में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार झारखंड पर विशेष फोकस कर रही है.
दोनों लोक प्रसारकों के मजबूत बनाने पर मंत्रालय गंभीर है. उन्होंने डीडी बिहार पर शाम 7:15 प्रसारित होनेवाले झारखंड बुलेटिन को बढ़ा कर आधा घंटा करने और आकाशवाणी केंद्र रांची से दोपहर 1.10 से दस मिनट का नया प्रादेशिक समाचार शुरू करने पर सहमति प्रदान की.
संताल परगना में रेडियो प्रसारण की पहुंच बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है. गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर गांधी दर्शन पर आधारित कार्यक्रम को बनाने का सुझाव दिया. खासतौर पर टाना भगत और गांधीजी से जुड़ी जगहों पर आधारित कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola