रांची : देश को चुनौती देनेवाले के खिलाफ खड़े हों युवा: मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का उदघाटन निफ्ट में मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने और उसे चुनौती देनेवाले के खिलाफ खड़ा होना होगा. श्री बाउरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर […]
विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय पटना द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर का उदघाटन निफ्ट में मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने और उसे चुनौती देनेवाले के खिलाफ खड़ा होना होगा. श्री बाउरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए. हमारा अतीत गौरवशाली रहा है.
हमें पश्चिमी संस्कृति और भोगवादी सोच को अपने जीवन में नहीं आने देना चाहिए. रांची विवि के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि युवाओं को समयबद्धता, धैर्य, संयम और मूल्यपरक जीवन के साथ कार्य करना चाहिए. निफ्ट के निदेशक डॉ पीपी चट्टोपाध्याय ने कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है. डिजिटल युग में मिल रही चुनौती के लिए हमें तैयार रहना होगा, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं का योगदान अहम होगा.
खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए गर्व की बात है कि शिविर में छह राज्य बिहार, झारखंड, उत्तप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुने हुए 210 वालंटियर्स कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिनमें से 40 लोगों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा. इस अवसर पर विनय कुमार, डॉ कमल बोस, डॉ राहुल कुमार, डॉ ब्रजेश कुमार आिद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










