रांची : राष्ट्रीय खेल गड़बड़ी की जांच शीघ्र पूरी करें : झारखंड हाइकोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 7:31 AM
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में बुधवार को 28 करोड़ रुपये से अधिक के 34वें राष्ट्रीय खेल गड़बड़ी मामले पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई के दाैरान सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शीघ्रतापूर्वक जांच पूरी करने का निर्देश दिया. अदालत ने माैखिक रूप […]
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में बुधवार को 28 करोड़ रुपये से अधिक के 34वें राष्ट्रीय खेल गड़बड़ी मामले पर सुनवाई हुई.
अदालत ने सुनवाई के दाैरान सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शीघ्रतापूर्वक जांच पूरी करने का निर्देश दिया. अदालत ने माैखिक रूप से कहा कि मामले की जांच पूरी क्यों नहीं हुई. टेंडर कमेटी के कुछ सदस्यों को छोड़ कर अन्य के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई. जांच पूरी करने के लिए अदालत ने एसीबी को अंतिम माैका दिया. सुनवाई के दाैरान अदालत में एसीबी के एडीजीपी मुरारीलाल मीणा सशरीर उपस्थित थे.
महाधिवक्ता ने समय मांगा : इससे पूर्व राज्य सरकार की अोर से महाधिवक्ता अजीत कुमार ने पक्ष रखते हुए जांच पूरी करने के लिए छह माह का समय देने का आग्रह किया. उन्होंने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है.
जांच आगे बढ़ गयी है. छह माह में वह पूरी हो जायेगी. प्रार्थी की अोर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में रांची के होटवार स्पोर्टस कांप्लेक्स में 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन किया गया था. एसीबी 28 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय अनियमितता मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










