ओरमांझी : ग्रामीणों ने खस्सी चोरों की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Updated at : 01 Oct 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

ओरमांझी : बारीडीह के ग्रामीणों ने खस्सी चोरी करते पकड़े गये दो युवकों की जम कर धुनाई कर दी. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर चार युवक कार से बारीडीह निवासी सुरेश महतो के घर के पास पहुंचे व […]
विज्ञापन
ओरमांझी : बारीडीह के ग्रामीणों ने खस्सी चोरी करते पकड़े गये दो युवकों की जम कर धुनाई कर दी. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर चार युवक कार से बारीडीह निवासी सुरेश महतो के घर के पास पहुंचे व उसकी तीन खस्सी कार में लाद लिया. चौथी खस्सी लादते वक्त सुरेश महतो की उन पर नजर पड़ गयी. उसने शोर मचाया, तो ग्रामीण युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े. यह देख युवक कार से भागने लगे.
ग्रामीणों के पथराव करने पर युवक कार छोड़ कर भागने लगे. दो युवक भागने में सफल रहे जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उनकी पिटाई करने के बाद ओरमांझी पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने दोनों को ओरमांझी सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेें रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने कार जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




