रांची : पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान बंद हो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 8:46 AM

विज्ञापन

रांची : मुखिया संघ झारखंड प्रदेश की बैठक शनिवार को मोरहाबादी स्थित मान्या पैलेस में हुई. इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी के कार्यों का बंटवारा किया गया है. चाहे वह सांसद हो, विधायक हो या पंचायत के प्रतिनिधि. लेकिन राज्य में इसका उल्टा […]

विज्ञापन
रांची : मुखिया संघ झारखंड प्रदेश की बैठक शनिवार को मोरहाबादी स्थित मान्या पैलेस में हुई. इसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी के कार्यों का बंटवारा किया गया है. चाहे वह सांसद हो, विधायक हो या पंचायत के प्रतिनिधि. लेकिन राज्य में इसका उल्टा ही असर देखने को मिल रहा है.
राज्य सरकार को चाहिए कि वह पंचायत प्रतिनिधियों को अपमानित करना बंद करे. श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम का राज्य के पंचायत प्रतिनिधि विरोध करते रहेंगे, चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सात अक्तूबर को संघ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन राजधानी में किया जायेगा. इसमें दो हजार से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola