धनबाद में आजीविका सरस मेला शुरू
Updated at : 30 Sep 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : धनबाद में दस दिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन 28 सितंबर से शुरू हो गया है. यह सात अक्तूबर तक चलेगा. स्थानीय गोल्फ ग्राउंड परिसर में आयोजित मेला का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है. सरस मेला के आयोजन का […]
विज्ञापन
रांची : धनबाद में दस दिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम आजीविका सरस मेला 2018 का आयोजन 28 सितंबर से शुरू हो गया है. यह सात अक्तूबर तक चलेगा. स्थानीय गोल्फ ग्राउंड परिसर में आयोजित मेला का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है.
सरस मेला के आयोजन का उद्देश्य दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ना है. इस प्रदर्शनी सह बिक्री मेला के माध्यम से ग्रामीण कला को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण उत्पादों की उपयोगिता और पहुंच जन-जन तक बढ़े.
इस बार आजीविका सरस मेला में 21 राज्यों से आयी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिल्पकार और कलाकारों ने 250 से अधिक स्टॉल पर अपनी कला की प्रदर्शनी लगायी है. इनमें से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की सखी मंडल की महिलाअों ने विभिन्न उत्पादों जैसे- मधुबनी पेंटिंग, गारू-हनी, अचार, मसाले,
बांस से बने उत्पाद, सजावटी सामान, पारंपरिक आभूषण आदि की प्रदर्शनी लगायी है.राज्य के विभिन्न जिलों जैसे लातेहार,पलामू,सिमडेगा, गिरिडीह, दुमका, खूंटी,पश्चिम सिंहभूम से आयी सखी मंडल की महिलाएं इस प्रदर्शनी-मेला में भाग ले रही हैं. आजीविका सरस मेला में जोहार परियोजना का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में कला विकास मंत्री अमर कुमार बाउरी सहित डीडीसी शशि रंजन आदि उपस्थित थे. मेला में नुक्कड़ नाटक द्वारा पोषण जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




